home page

करियर गाइडेंस सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को स्वरोजगार व उद्यमिता के अवसरों की दी जानकारी

 | 
Students were informed about self-employment and entrepreneurship opportunities as part of Career Guidance Week

mahendra india news, new delhi
सिरसा 
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित करियर गाइडेंस सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) बाजेका में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एमएसएमई केंद्र, सिरसा के प्रतिनिधि एवं औद्योगिक विस्तार अधिकारी विकास बिश्नोई ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।


उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि 12वीं कक्षा के बाद नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता भी बेहतर करियर विकल्प है। वर्तमान समय में स्वरोजगार न केवल रोजगार प्राप्त करने बल्कि रोजगार सृजित करने का भी प्रभावी माध्यम बन चुका है। विद्यार्थियों को विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), सेवा (सर्विसेज) तथा व्यापार (बिजनेस) क्षेत्रों में अपना उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के महत्व और देश की आर्थिक प्रगति में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं, उद्यम स्थापना की प्रक्रिया, कौशल विकास, वित्तीय सहायता तथा जिला एमएसएमई केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली परामर्श एवं मार्गदर्शन सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

WhatsApp Group Join Now


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उद्यम स्थापना, व्यवसाय चयन तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नौकरी के साथ-साथ उद्यमिता को भी एक सशक्त एवं सम्मानजनक करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना था।