home page

70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थी होंगे एडमिशन व एजुेकशन मेले में सम्मानित

 | 
 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थी होंगे एडमिशन व एजुेकशन मेले में सम्मानित

सिरसा। शहर के श्री अग्रवाल सेवा सदन (नजदीक परशुराम चौक) में 27 मई, बुधवार को एडमिशन व एजुकेशन मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले संबंधी जानकारी देते हुए वायो मीडिया ग्रुप्स से योगेश कौशिक ने बताया कि इस मेले में 25 से अधिक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज व कॉलेज भाग ले रहे हैं। जिन छात्रों ने 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं, उन सभी छात्रों को एक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

इस मेले का उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य के बेहतर विकल्प बताना है। इसमें युनिवर्सिटी व कॉलेज के 50 से ज्यादा काउंसलर सभी छात्र-छात्राओं की नि:शुल्क काउंसलिंग करेंगे व अलग-अलग कोर्स (इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्किटेक्चर, बी.एससी., बी.काम., फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजिनियरिंग, एमबीए, लॉ, न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स, फार्मेसी, कृषि, होटल मैनेजमेंट, बीसीए, एमसीए, नर्सिंग और पैरा मेडिकल, शिक्षा, बी.टेक, बी.वोक, मास कम्युनिकेशन, फॉरेंसिक साइंस, फिजियोथेरेपी, बीएमएलटी, बीएएमएस, बीबीए, बी.काम, बीए, एमबीबीएस, एम.काम, एम.टेक, एम.एससी, एमए, एमबीए, बी.टेक (आॅनर्स), एमबीए फार्मेसी, बी.ए (आॅनर्स) इन इको., डिप्लोमा (एमई), बी.ए (आॅनर्स) इन इंग., बी.एफएडी (बैचलर इन फैशन और अपैरल डिजाइन) एयर होस्टेस, विदेश में अध्ययन) की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

जिससे सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य बनाने में मदद मिलेगी। अगर कोई छात्र किसी कॉलेज या युनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहे तो वह भी ले सकता है। उन्होंने बताया कि इस विज्ञापन को साथ लेकर आने वाले पहले 100 छात्रों को एक मूवी टिकट बिल्कुल फ्री दी जाएगी। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए भी काउंसलर भी उपस्थित रहेंगे। काऊंसलिंग कार्यक्रम सुबह 10 से सांय 5 बजे तक चलेगा।

WhatsApp Group Join Now