रूपावास स्कूल में शुरू हुई स्टंबल लैब आधारित शैक्षणिक गतिविधियां
सिरसा। खण्ड नाथुसरी चौपटा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास के विद्यार्थियों को स्टंबल लैब आधारित शैक्षणिक गतिविधियां करवाई गई। खण्ड स्तर पर स्टंबल लैब नोडल अधिकारी डा. कृष्ण ढाका ने बताया कि सिरसा के सरकारी विद्यालयों में स्टंबल लैब की स्थापना का उद्देश्य है, बच्चों के लिए भय मुक्त वातावरण तैयार करना, उनमें फेलियर फियर खत्म करना और गलतियों से सीखना। स्कूलों में अब बच्चे केवल किताबें रटकर पास होने कि बजाय डरमुक्त होकर सवाल पूछेंगे, नये प्रयोग करेंगे और गलतियों से सिखते हूए आगे बढ़ेंगे।
इसी कड़ी में रा.व.मा.वि. रूपावास में कक्षा सातवीं व कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के पीयर ग्रुप बनाकर स्टंबल लैब आधारित शैक्षणिक गतिविधियां जैसे स्कूल बैग का अनुमानित भार निकालने के विभिन्न तरीके, किन्हीं दो स्थानों के बीच की अनुमानित दूरी निकालने के विभिन्न तरीके आदि करवाये गये, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और बेझिझक होकर प्रश्न पूछे और सवालों के जवाब दिए।
विद्यालय प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने बताया कि स्टंबल लैब शिक्षा विभाग की एक अच्छी पहल है, जिससे बच्चों को स्कूलों में सीखने के लिए भयमुक्त माहौल मिलेगा। इस अवसर पर अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
कोट्स:
-स्टंबल लैब विद्यार्थियों में डरमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाएगी, जहां वे बिना झिझक अपनी गलतियों से सीखते हुए रचनात्मक और तार्किक क्षमता का विकास करेंगे।
-सतबीर सिंह ढिढारिया, खण्ड शिक्षा अधिकारी, नाथूसरी चौपटा।
कोट्स:
-स्टंबल लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
-डा. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी,
