home page

देश के श्रेष्ठ थानों में शामिल भट्टू थाने का एसआई 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर बड़ी खबरों में फतेहाबाद जिला से हैं। जिला के भट्टू पुलिस थाना में एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने मंगलवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी टीम ने टीम ने कारेवाई करते हुए देश के टॉप-3 थानों में शुमार भट्टू कलां थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर रामपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को अदालत परिसर के बाहर से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए एसीबी कार्यालय ले गई है।

जानकारी के अनुसार आरोपित सब-इंस्पेक्टर रामपाल ने एक दर्ज केस में कार्रवाई करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय इसकी सूचना एसीबी को दे दी।

इसके बाद शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया, जो सही पाया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह की अगुवाई में एक ट्रैप टीम का गठन कर लिया गया। इसके बाद योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने कोर्ट परिसर के बाहर शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया।

WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि देश के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस स्टेशन भट्टू कलां को देश के शीर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना जा चुका है। ऐसे में इस थाने के अधिकारी का रिश्वत लेते पकड़े जाना पुलिस महकमे के लिए एक मोटा झटका माना जा रहा है।