home page

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल SIRSA में 'सब्जेक्ट एक्सपो' की धूम, विज्ञान केवल लैब तक सीमित नहीं, यह जीवन का आधार है: जीना धुरिया

 | 
Subject Expo' a hit at Sri Chaitanya Techno School SIRSA, Science is not limited to the lab, it is the basis of life: Jeena Dhuria

Mahendra india news, new delhi
सिरसा के मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन और स्टेम पर आधारित अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या जीना धुरिया और एकेडमिक डीन रीटा सहगल द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और यह समझाना था कि विज्ञान केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा है।

प्रधानाचार्या जीना धुरिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर यह मिथक होता है कि विज्ञान केवल मेडिकल या नॉन-मेडिकल के छात्रों के लिए है। लेकिन वास्तव में बिजली, दवाइयों और रोजमर्रा की छोटी गणनाओं से लेकर समस्याओं के समाधान तक, हर जगह विज्ञान और तार्किक सोच की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि एक 'टेक्नो स्कूल' होने के नाते हमारा लक्ष्य हर छात्र को जिज्ञासु और इनोवेटिव बनाना है।

प्रदर्शनी में छात्रों ने वर्किंग मॉडल्स और वैचारिक प्रदर्शनों के माध्यम से कठिन विषयों को बड़ी सरलता से समझाया। समारोह के समापन पर प्रधानाचार्या ने छात्रों और शिक्षकों के कठिन परिश्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे मंच छात्रों में टीम वर्क, आत्मविश्वास और समस्या-समाधान जैसे कौशल विकसित करते हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक समृद्ध और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ।

WhatsApp Group Join Now