home page

जेजेपी की जुलाना रैली की सफलता से विरोधियों में खलबली: डॉ. अजय चौटाला

 | 
Success of JJP's Julana rally has created panic among opponents: Dr. Ajay Chautala

mahendra india news, new delhi
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी की स्थापना के अवसर पर हुई जुलाना रैली की सफलता से सभी विरोधी राजनीतिक दलों में खलबली है। वे शनिवार को बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में रानियां हलके के जेजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जुलाना रैली की सफलता को विरोधियों ने स्वीकार किया है और इसकी सफलता के लिए उन्होंने रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने पर सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती के टिप्स देते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वे सरकार की नाकामियों को तथा उन उपलब्धियों तक जन जन तक पहुंचाएं जो दुष्यंत चौटाला ने बतौर डिप्टी सीएम हरियाणा और प्रदेशवासियों के हितों के लिए किए।

इससे पूर्व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में ही संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने आह्वान किया कि वे जन जन के बीच जाकर पार्टी की कल्याणात्मक नीतियों को प्रचारित करते हुए नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एक जैसा सम्मान मिलेगा। वर्मा ने कहा कि हलका स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन की मजबूती की अहम कड़ी हैं।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के रानियां हलके में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रानियां हलके के अध्यक्ष कुलदीप सिंह करीवाला व हलका प्रभारी मास्टर जयपाल सिंह नैन ने अपने हलके के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि रानियां हलके में पार्टी संगठन बेहद मजबूती से कार्य करेगा। इस मौके पर जेजेपी की रानियां हलका की महिला अध्यक्ष पूजा महला, राजेंद्र कसवां, मदन शर्मा, कृष्ण न्यौल, कन्हीराम खीचड़, सुखदेव सिहाग, नरेश बाजीगर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।