home page

Success Story: 8 साल की उम्र में शादी, फिर सुसराल में रहकर ऐसे क्रैक किया NEET, जानिए कौन है रूपा यादव

 | 
 Success Story: 8 साल की उम्र में शादी, फिर सुसराल में रहकर ऐसे क्रैक किया NEET, जानिए कौन है रूपा यादव 
NEET Success Story: अपनी परेशानियों का रोना तो हर कोई रोता है। लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जो उन्हीं दिक्कतों परेशानियों को अपनी ताकत बनाकर किस्मत बदलने निकल चलते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है रूपा यादव की।

राजस्थान की मूल निवासी रूपा की सिर्फ 8 साल की उम्र में ही शादी हो गई। शादी के समय रूपा के पति की उम्र भी करीब 12 साल थी। बचपन से डॉक्टर बनने के ख्वाब मन में सजाकर रखने वाली रूपा को तब लगने लगा कि उनका सपना अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा। 

8 साल की उम्र में अपना घर छोड़कर अपने पति के परिवार के साथ रहने लगी। घर के काम काजों में उलझी रूपा को अपने सपने टूटते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन फिर रूपा की जिंदगी में एक नया मोड़ आया। रूपा की पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए उसके पति और देवर ने उसका साथ देने का फैसला किया। दरअसल रूपा और उनकी बहन रुक्मा दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी। 

जिसके बाद रूपा ने घर के कामों के साथ- साथ अपनी पढ़ाई पूरी की। पर्याप्त पैसे इकट्ठा करके रूपा को उसके पति ने मेडिकल एंट्रेंस की कोचिंग के लिए कोटा भेजा। साल 2017 में नीट परीक्षा दी और मेडिकल परीक्षा पास करने में सफल रहीं। 

जिसके बाद वह अपने परिवार की पहली डॉक्टर बन गई। उन्होंने नीट की परीक्षा में 720 में से 603 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2,612 हासिल की। रूपा के लिए ये सफर आसान नहीं था। लेकिन अपने परिवार के स्पोर्ट और अपनी मेहनत के दम पर रूपा ने कामयाबी हासिल की।