Success Story: गरीब किसान का बेटा बना IAS अफसर, कर्ज लेकर की UPSC की तैयारी, जाने इनकी अनदेखी कहानी
Success Story: UPSC को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसे अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने कर्ज लेकर UPSC की तैयारी की। आइए जानते हैं इस अफसर की सफलता की कहानी के बारे में।
ये कहानी है UP के एक छोटे से गांव दलपतपुर के रहने वाले वीर प्रताप सिंह राघव की। जिन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए UPSC Exam में सफलता हासिल की। उनकी कहानी UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए प्रेरणा है। UPSC परीक्षा में 92 वां स्थान प्राप्त किया।
शुरुआती पढ़ाई के लिए आर्य समाज स्कूल, करोड़ा जाते थे। वहीं, उन्होंने छठी क्लास से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई के लिए सरस्वती विद्या मंदिर, शिकारपुर जाते थे। स्कूल जाने के लिए उन्हें घर से 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। वह इस दूरी को पैदल ही तय करते थे। उस समय गांव में पुल नहीं था जिसकी वजह से वह नदी पार कर स्कूल जाते थे।
पिता ने पैसे लिए उधार
बुलंदशहर के दलपतपुर गांव के एक छोटे किसान ने अपने बेटे वीर प्रताप को UPSC की तैयारी करवाने के लिए ब्याज पर पैसे उधार लिए। उनकी सारी कमाई परिवार के खाने-पीने और अन्य जरूरतों को पूरा करने में चली जाती थी। लेकिन उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा था और उन्होंने Exam में सफलता पाई।
दो बार मिली थी असफलता
वीर प्रताप सिंह राघव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग फील्ड से होते हुए उन्होंने दर्शनशास्त्र में 500 में से 306 अंक प्राप्त किए। वीर प्रताप को अपने पहले प्रयास में कामयाबी नहीं मिली थी। उन्होंने Exam में सफल होने से पहले दो और
