हरियाणा में अचानक बिगड़ सकता है मौसम, होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
 हरियाणा में अचानक बिगड़ सकता है मौसम, होगी झमाझम बरसात, अलर्ट 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने के असार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम अचानक बिगड़ सकता है और लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। आने वाले एक सप्ताहें में मानसून की बरसात होने की उम्मीद है। 


हरियाणा प्रदेश में आने वाले वक्त के अंदर भी बदलाव होगा। हरियाणा प्रदेश में मानसून की जगह जगह पर बरसात हो रही है। इसी बीच हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर पूर्वानूमान जारी किया है। 


रियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष मदनलाल खिचड़ ने बताया है कि 11 सितंबर से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में मौसम परिवर्तनशील तथा कहीं कहीं हल्की बरसात की उम्मीद है परंतु पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है, इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी कम हो जाने की उम्मीद है। 


वैसे देखे तो मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ सामान्य स्थिति में आने से हरियाणा राज्य में मानसूनी बरसात की गतिविधियों में  पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से लेकर 8 सितंबर के दौरान हरियाणा राज्य में 333.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है जो सामान्य बरसात (374.3 मिलीमीटर) से अब तक 11 प्रतिशत कम हुई है। अब तक के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि राज्य के 14 जिलों में सामान्य  से कम बरसात हुई है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub