home page

गांव हंजीरा के साधारण किसान का कांस्टेबल बेटा सुदेश कुमार बना सहायक प्रोफेसर, गांव में खुशी की लहर

 | 
Sudesh Kumar, son of a simple farmer from village Hanjira, becomes assistant professor, a wave of happiness in the village
mahendra india news, new delhi

सिरसा जिले के चोपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा में एक साधारण किसान के बेटे ने अपनी मेहनत और  लग्न के बल पर उच्च मुकाम हासिल किया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में सुदेश कुमार नाई पुत्र रामकुमार का चयन इतिहास विषय में सहायक प्रोफेसर पद पर हुआ है। सुदेश कुमार इससे पहले हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। एक साधारण किसान के बेटे का सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन होने से गांव में खुशी की लहर है और सुदेश कुमार के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

सुदेश कुमार के बड़े भाई सुधीर कुमार ने बताया कि की सुदेश ने गांव के ही सरकारी स्कूल से दसवीं के परीक्षा पास की फिर चोपता से 12वीं करने के बाद सिरसा के नेशनल कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की उसके बाद साल 2019 में सुदेश का हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन हो गया।

चयन के बाद पुलिस की नौकरी के साथ-साथ सेल्फ स्टडी जारी रखी और इतिहास विषय में एम ए करने के बाद यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की और अब एचपीएससी द्वारा घोषित परिणाम में सुदेश का चयन इतिहास विषय में सहायक प्रोफेसर कॉलेज केडर पर हुआ है। जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सुदेश कुमार फतेहाबाद पुलिस थाना में कार्यरत हैं। सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों ने एक साधारण परिवार में अपनी मेहनत लगन के बल पर पढ़ाई करके  प्रगति के पथ पर बढ़ रहे हैं । सुधीर कुमार निजी क्षेत्र में जॉब कर रहे हैं और उनके पिता एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं।