home page

69 साल की उम्र में भी जवान हैं सनी देओल, फिटनेस का राज जानकर रह जाएंगे हैरान

 | 
news

 mahendra india news, new delhi

 फिल्म अभिनेता सनी देओल 69 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन उन्हें देखकर उनकी सही आयु बता पाना काफी मुश्किल है। जिस आयु में हर कोई व्यक्ति सिर्फ आराम करना पसंद करते हैं, उसमें एक्टर सनी फिल्मों में कार्य कर रहे हैं। फिल्म रामायण में उन्होंने हनुमान जी का रोल निभाया और लोगों ने उनकी एक्टिंग और लुक की तारीफ करते हुए काफी पसंद किया है। हनुमान के किरदार के लिए हट्टे-कट्टे बॉडी वाले एक्टर की जरूरत थी और सनी देओल उसमें पूरी तरह से फिट हुए। सनी देओल का फिटनेस को लेकर कहना है कि वह सिर्फ बॉडी को फिट रखते हैं, इसके लिए थोड़ी मेहनत और कुछ आदतों को अपनाते हैं। 


आपको बता दें कि अभिनेता सनी देओल ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह आयु को लेकर अधिक नहीं सोचते हैं और आज भी स्वयं को यंग एक्टर की तरह समझते हैं। उनका मानना है कि जब आप समझने लगते हैं कि आप में बुढ़ापा आ चुका है तो शरीर उसी तरह से आपके साथ करने लगता है लेकिन जब आप खुद को अंदर से फिट और खुश समझेंगे तो आप वैसे ही रहेंगे। फिटनेस के लिए सनी अधिक मेहनत नहीं करते हैं, बस कुछ आदतों को अपनाते हैं।


वर्कआउट रूटीन
एक्टर सनी देओल कई सालों से सुबह जल्दी उठने की आदत को अपना हुए हैं। वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे उठ जाते हैं और अपने सभी काम निपटाकर वर्कआउट करते हैं। वह सुबह डेढ़ घंटे तक वर्कआउट करते हैं। उनके रूटीन में कार्डियो और वेट ट्रेनिंग शामिल है। उनका एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखना टारगेट होता है ना कि सिक्स पैक एब्स बनाना। उनका मानना है कि आप बस खुद को फिट रखें, बाकि शरीर खुद ही स्वस्थ रहेगा।

WhatsApp Group Join Now

खान-पान में नहीं हो कोई सख्ती
आपको ये भी बता दें कि एक्टर सनी देओल खाने को लेकर कोई परहेज नहीं करते हैं और वह अपना फेवरेट समोमा, छोले भटूरे, घी के साथ पराठे भी खाते रहते हैं। वह जंक फूड नहीं पसदं करते हैं, उन्हें आजकल की चीजें पसंद नहीं आती, वह सादा भोजन खाना पसंद करते हैं। खाने में खासतौर पर वह हरी सब्जियों को ज्यादा खाते हैं और सलाद। इसके अलावा वह सफेद चीनी की जगह गुड़ खाना पसंद करते हैं।

एक्टिव लाइफस्टाइल है बहुत जरूरी
फिल्म एक्टर सनी देओल का मानना है कि आप जितना एक्टिव रहेंगे, उतना फिट भी। अगर आप वर्कआउट और डाइट सही रखते हैं लेकिन सारा दिन बिस्तर पर पड़े रहते हैं, तो फिट नहीं रहेंगे। इसके लिए आपको चलना, दौडऩा भी पड़ेगा। इसलिए सनी पाजी टहलना पसंद करते हैं, कुछ घर के कार्य भी करते हैं और खेलकूद भी उन्हें काफी पसंद है। इससे वह एक्टिव और फिट रहते हैं।