आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद व दिल्ली कैपिटल्स की टीम होगी आमने सामने, इस टीम का पलड़ा भारी
आईपीएल में उलटफेर का दौर जारी है। प्रतिदिन रोचक मुकाबले देखने को मिल रहा है। आईपीएल में सोमवार रात्रि को मुंबई की टीम ने गुजरात को 99 रन से हरा दिया। आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद व दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच होने जा रहा है।
आपको बता दें कि पिछले 2 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध होने वाले आईपीएल के मुकाबले में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
अभी वैसे देखे तो दोनों टीम के अभी 6-6 अंक है, लेकिन सनराइजर्स का नेट रन रेट बढिय़ा है और इसलिए वह चौथे स्थान पर काबिज है। कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी लेकिन उसने धीरे-धीरे इसमें सुधार किया है।
टीम से जुड़े कमिंस
आपको बता दें कि कमिंस भी टीम से जुड़ गये हैं, लेकिन वह इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स की तरफ से पिछले 2 मुकाबले में अपेक्षाकृत कम चर्चित खिलाडय़िों प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने मौकों का पूरा लाभ उठा लिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हिंगे के शानदार प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इशान मलिंगा की अगुआई में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे उसकी टीम विजय रही।
वैसे देखे तो बल्लेबाजी हैदराबाद सनराइजर्स का मजबूत पक्ष रहा है लेकिन पिछले कुछ मुकाबले में उसके प्रमुख बल्लेबाज जैसे ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बनाए रख पाए हैं। बल्लेबाजी में उसका दारोमदार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर है लेकिन इनके नहीं चल पाने पर उसके मध्यक्रम पर दबाव बढ़ जाता है।
विशेषकर हेनरिक क्लासेन को सारी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। मध्यक्रम में उसके अन्य बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है।
दिल्ली की टीम में इनके योगदान की जरूरत
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम के खिलाड़ी केएल राहुल, पथुम निसंका और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं, लेकिन टीम को उनसे और ज्यादा योगदान की जरूरत है। पहले 2 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर रिजवी पिछले 3 मुकाबले में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय है।
हालांकि गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति के बावजूद उसके गेंदबाजों ने बढिय़ा प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने किफायती गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता का बेहतरीन तालमेल बिठाया है। उन्होंने अब तक 5 मुकाबले में 7 विकेट लिए हैं।
कप्तान अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव अभी तक खरे नहीं उतरे हैं, जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और टी नटराजन ने टुकड़ों में बढिय़ा प्रदर्शन किया है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कप्तान व विकटकीपर ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिङ्क्षवगस्टोन, इशान मङ्क्षलगा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल्ल ङ्क्षहगे, काङ्क्षमदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कप्तान अक्षर पटेल, केएल राहुल, करुण नायर, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, डेविड मिलर, पथुम निसंका, साहिल पारख, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी नगिदी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।
