home page

गांव रूपाना खुर्द के प्रगतिशील किसान सुरेंद्र कुमार समेकित कृषि प्रणाली के सम्म्मानित

 | 
Surendra Kumar, a progressive farmer from village Rupana Khurd, was honored with the Integrated Farming System
mahendra india news, new delhi

चौपटा क्षेत्र के गांव रूपाना खुर्द निवासी प्रगतिशील किसान सुरेंद्र कुमार पुत्र देवीलाल को दो दिवसीय कृषि विकास मेले में समेकित कृषि प्रणाली (Integrated Agriculture System) के लिए सम्मानित किया गया। इस पर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह मेरे जीवन का अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है।

Surendra Kumar, a progressive farmer from village Rupana Khurd, was honored with the Integrated Farming System
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गहराइयों से हरियाणा कृषि विभाग तथा Krishi Vigyan Kendra Sirsa का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, विशेष रूप से आदरणीय Dr. Devender Jhakhar जी का, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से एक छोटे किसान को “प्रगतिशील किसान” के रूप में पहचान मिली।

साथ ही मैं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini जी तथा Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University के माननीय कुलपति (Vice Chancellor) B. R. Kamboj जी का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

दो दिवसीय मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा था कि किसानों को ज़हर-मुक्त खेती की ओर बढ़ना चाहिए और अधिक से अधिक गाय के गोबर की खाद तथा केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण भी सुरक्षित रहेगा।

WhatsApp Group Join Now


कुलपति महोदय ने विशेष बधाई देते हुए कहा कि “आप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं, इससे अन्य किसान भी प्रेरित होते हैं।” उनके ये शब्द मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

डॉ. साहब के मार्गदर्शन में हम निरंतर नई तकनीकें सीख रहे हैं और आगे भी सीखते रहेंगे। भविष्य में भी समेकित कृषि प्रणाली में नए-नए प्रयोग जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

मेरे माता-पिता, भाई और पूरे परिवार का इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान है। उनके सहयोग, मेहनत और विश्वास के बिना यह संभव नहीं था।
साथ ही मेरे सभी शुभचिंतक साथियों का भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके सहयोग और उत्साहवर्धन के लिए मैं हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

हम अपनी समेकित कृषि प्रणाली के अंतर्गत —
* डेयरी फार्मिंग(Spl.Sahiwal)
* बकरी पालन(Spl.beetle)
* केंचुआ खाद (Spl.Eisenia fetida)
* फ्री रेंज पोल्ट्री फार्मिंग(Spl.Kadaknath) 
* तथा प्राकृतिक खेती
पर पिछले कई वर्षों से विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं।
यह सम्मान मेरे लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि आगे और बेहतर करने की प्रेरणा है।