home page

सुरेश दड़बा अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के मूर्ति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत

 | 
Suresh Dadba has been nominated as the National Convener of the Idol Cell of the All India Shri Gurjargaud Brahmin Mahasabha

mahendra india news, new delhi
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए  सिरसा के सुरेश दड़बा को महासभा के  मूर्ति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ठ नेतृत्व क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है।


महासभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी (जोधपुर) के निर्देश पर महासभा के प्रधान मंत्री प्रद्युम्न  जोशी द्वारा जारी आदेश पत्र में उल्लेख किया गया है कि सुरेश दड़बा का अनुभव, कार्यनिष्ठा एवं समाज सेवा के प्रति भावना संगठन के कार्यों का और अधिक प्रभावशाली बनायेगी। साथ ही उन्हें उनके उज्जवल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।


श्री सुरेश दड़बा मूल रूप से सिरसा जिला के दड़बा गांव के निवासी हैं। वे समाजसेवा व राजनीति के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।  सुरेश दड़बा इण्डियन नैशनल लोकदल के जिला कोषाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। 

WhatsApp Group Join Now