home page

श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के सुशील शर्मा सर्वसम्मति से पुन: बने प्रधान

 | 
Sushil Sharma of Shri Brahmin Mahasabha, District Sirsa, was unanimously re-elected as the President

mahendra india news, new delhi
सिरसा श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के सभी सदस्यों की एक आम बैठक प्रधान सुशील शर्मा (पेट्रोल पंप वाले) की अध्यक्षता में श्री चाचान धर्मशाला सिरसा, (नजदीक श्री गौशाला सिरसा) में आयोजित की गई। महासचिव सुधीर सारस्वत ने बताया कि मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी 3 वर्षों के लिए नए पदाधिकारियों के चयन, नए सदस्य बनाने पर विचार-विमर्श किया।

नई कार्यकारिणी के लिए सभी से सुझाव मांगे गए। बैठक में विजय शर्मा को चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से प्रधान पद के लिए नाम आमंत्रित किये। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में सुशील शर्मा (पेट्रोल पंप वाले) को प्रधान पद के लिए चुने जाने पर सहमति प्रदान की। इस प्रकार सर्वसम्मति से सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले को प्रधान व उनकी कार्यकारिणी को यथावत आगामी 3 वर्षों के लिए यथावत रखा गया। इसके अलावा प्रधान सुशील शर्मा को कार्यकारिणी के विस्तार की भी अनुमति प्रदान की गई।

इस अवसर पर रोशनलाल वशिष्ठ, विजय शर्मा लेमन वाले, दाधीच ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष रघुवीर शर्मा, सुभाष शर्मा, सतीश शर्मा, मोहनकृष्ण शर्मा, घनश्याम शर्मा, अशोक शर्मा मीरपुर वाले, वेदप्रकाश शर्मा सरपंच चाडीवाल, हुकमचंद सांखी, संजय शर्मा नीटू, सुलतान शर्मा, त्रिलोक शर्मा, रीतेश जोशी, हेमकांत शर्मा पार्षद वार्ड 15, लक्ष्मी नारायण शर्मा, रोहित शर्मा, सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले, सुधीर कुमार सारस्वत, सुशील शर्मा ठेकेदार, ईश्वर शर्मा, मोहित जोशी, नीरज शर्मा पत्रकार, अशोक उपाध्याय, संजय दाधीच, भारत दाधीच, राजेश शर्मा, कमल शर्मा, नंदलाल शर्मा, नीरज शर्मा, विनय शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, सुनील शर्मा, रामकुमार शर्मा, सचिन शर्मा, जितेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now