देवीलाल पार्क SIRSA के पास संदिग्ध युवक गिरफ्तार, तलाशी में अवैध हथियार बरामद
mahendra india news, new delhi
SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान कमल उर्फ मेक्स पुत्र शेरसिंह निवासी संजय कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है।
CIA प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक SIRSA दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ सिरसा की एक टीम देवीलाल पार्क ऑटो मार्केट सिरसा के पास मौजूद थी। इसी सामने की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया।
SIRSA टीम को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से 32 बोर का अवैध पिस्तौल और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी कमल उर्फ मेक्स को मौके पर काबू कर लिया। बरामद अवैध हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच और कार्रवाई शहर थाना सिरसा पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अवैध हथियार कहां से हासिल किया था और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
