सतलुज पब्लिक स्कूल ने फिर से लहराया परचम।
Sutlej Public School hoisted its flag again.
mahendra india news, new delhi
सिरसा 13 मई । आज 13 मई को केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा बाहरवीं का परिणाम घोषित हुआ। सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवन्वित किया। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञान संकाय में तन्मय काठपाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया । हिती तायल ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अभय पारीक ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में महताब ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । अंशिका ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सानवी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बारहवीं बोर्ड में सतलुज पब्लिक स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से और 69 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर मेरिट हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा। परीक्षा में विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन के लिए स्कूल निदेशक नवजीत सिंह सरकारीया ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सब विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के समर्पण व अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
