home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली ने एक बार फिर बाजी मारी , कक्षा दसवीं का 100% परिणाम रहा

Swami Vivekanand School Arnianwali once again emerged victorious with 100% result in Class 10th
 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली से 94 बच्चों ने कक्षा 10 वीं की वार्षिक परीक्षा दी । बड़ी ही खुशी की बात ये है कि 94 में से 94 बच्चे पास हुए।

 

 

स्कूली स्तर पर रुज़ुल सहारण पुत्री श्री मोहनलाल जी सहारण गांव निरबान  ने 93.8 % ( 469 )अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही ओर रवीना ढाका पुत्री श्री केयरसिंह जी ढाका गांव नेज़िया खैडा ने 93.8 % ( 469 )अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया व  मानसी कसवां  पुत्री श्री मांगेराम जी कसवां अरनियांवली ने 93.4% ( 467 ) अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया ओर चंचल कसवां पुत्री श्री रजनीश जी कसवां गांव निरबान ने 91.8% ( 459 ) अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रही ओर पुनीत कुमार पुत्र श्री अजय सिंह गांव अरनियांवली ने 91.8% ( 459 ) अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहा।

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 बच्चे, 85 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 बच्चे व 80 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 36 बच्चे रहे। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियांवाली परिवार में खुशी का माहौल है। स्वामी विवेकानंद स्कूल संचालक डॉ रामकृष्ण  खोथ, सोसाइटी के प्रधान निहाल सिंह खोथ अकादमी की संचालक कुलवंतो बेनीवाल , रोहताश जी जांगड़ा प्रिंसिपल डॉ निशा गुप्ता , वेद पूनिया व प्रबंधक कमेटी ने पूरे स्वामी विवेकानंद स्कूल परिवार को बधाई दी।।

WhatsApp Group Join Now