home page

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियांवाली का 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 | 
Swami Vivekanand Senior Secondary School, Arnianwali has 100% result in class 12th examination
 mahendra india news, new delhi

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था का परिचय दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने तीनों संकायों—आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनेक उपलब्धियां अपने नाम कीं।
आर्ट्स संकाय में 16 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जबकि कॉमर्स संकाय में 15 और साइंस संकाय में 17 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की छात्रा निशा करवा ने आर्ट्स संकाय में 472 अंक (94.4%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
कॉमर्स संकाय में अक्षय लाखलान ने 446 अंक (89.2%) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं साइंस संकाय में ज्योति लाम्बा ने 446 अंक (89.2%) प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

WhatsApp Group Join Now

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यापकों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।