home page

अरनियावाली में स्वामी विवेकानंद स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का सम्मान

 | 
Swami Vivekananda School in Arniawali declares exam results, honours meritorious students
mahendra india news, new delhi

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं एसकेडी विश्वविद्यालय हनुमानगढ़ की प्रोफेसर डॉ. कमलेश नेहरा ने शिरकत की।

समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. कमलेश नेहरा ने कहा कि बच्चों की तुलना केवल अंकों के आधार पर अन्य बच्चों से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चा अपने आप में विशेष और यूनिक होता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा देकर निरंतर प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को दीक्षांत समारोह की तरह सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे गर्व का अनुभव करते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर डॉ. निशा गुप्ता, प्रिंसिपल , रोहतास जांगड़ा,MD  निहाल सिंह खोथ (अध्यक्ष), रामकृष्ण खोथ, सरला खोथ कुलवंतो बेनीवाल, कृष्ण गहलोत, सुनील जांगड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now