home page

शहीदों के विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: ललित सोलंकी

 | 
Taking forward the ideas of the martyrs is the true tribute: Lalit Solanki

mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीटू व सहयोगी संगठनों ने सामूहिक रूप शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 96वें शहीदी दिवस पर गांव चौबुर्जा में विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता सयुक्त रूप से सरपंच सुनील कुमार,मदन लाल खोथ, कृपा शंकर त्रिपाठी ने और मंच संचालन ललित सोलंकी ने किया।

मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के मास्टर बूटा सिंह ने शिक्षा का अधिकार ओर भगत सिंह के विचार विषय पर विस्तार से बात रखी। इस अवसर पर कामरेड जगरूप सिंह ने आए हुए सभी साथियों का स्वागत किया व  किसान नेता हमजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह जम्मू, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से जिला प्रधान मास्टर वीर सिंह, सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान मदन लाल खोथ,अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि दुनिया भर में शहीद भगत सिंह की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। आज के दौर में भी उनके विचारों की प्रासंगिकता तनिक भी कम नहीं हुई है।

भगत सिंह कहते थे कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि गोरे अंग्रेज चले जायें और काले अंग्रेज सत्ता पर काबिज हो जायें। सवाल यह है कि उस आजादी में देश के किसान और मजदूरों की कितनी हिस्सेदारी रहेगी। जिस चिंता के प्रति भगतसिंह आगाह कर रहे थे आज हमारे सामने स्पष्ट रूप से वे चुनौतियां खड़ी है। आज भी सत्ताधारी लोग अंग्रेजों की साम्राज्यवादी और लूटपरस्त नीतियों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। चंद अमीरों के लिए देश के तमाम संसाधन लुटाये जा रहे हैं। अमीर और गरीबों के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। मात्र दस प्रतिशत लोग देश की की 77 प्रतिशत संपदा पर कब्जा जमाये बैठे हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। पढ़े लिखे नौजवान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि हम सभी को शहीद-ए-आजम  भगत सिंह के आदर्शों पर चलना चाहिए और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन महान क्रांतिकारियों के व्यक्ति द्वारा व्यक्ति का और राष्ट्र द्वारा राष्ट्र का शोषण न करने, शोषणरहित समाज की स्थापना करने के सपने को साकार करना एवं उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से जिला सचिव मास्टर देवेन्द्र सिंह, मास्टर बलदेव, मास्टर पृथ्वी सिंह, कृपा शंकर त्रिपाठी, एडवोकेट तिलक राज, छिंदर पाल, बृज लाल, मदन लाल, धर्मवीर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, कर्मचारी, मजदूर व परियोजना कर्मी मौजूद रहे।