एस आर इंटरनेशनल स्कूल बकरियांवाली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
| May 17, 2026, 11:55 IST
mahndera india news
चोपटा। एस इंटरनेशनल स्कूल बकरियांवाली में अभिभावक-अध्यापक मीटिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल अभिषेक सिहाग ने बताया कि अभिभावक मीटिंग के दौरान टीचर-मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों और अध्यापकों ने एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर अध्यापक अजय गोदारा, राकेश जाखड़, विचित्र, रेनू सांगवान, योगेश्वरी जाखड़, प्रियंका, सुनीता एवं पायल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
