तरकांवाली के सरपंच ओमप्रकाश पटवारी का निधन, वर्ष 2021 में सरपंच के पद पर चुनाव लडक़र विजय हुए
सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा खंड के गांव तरकांवाली के सरपंच ओमप्रकाश पटवारी का निधन हो गया। उनके इस आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही पूरे तरकांवाली गांव सहित आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया और शोक की लहर दौड़ गई। सरपंच ओमप्रकाश न केवल एक कर्मठ जनसेवक थे, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। वर्ष 2021 में सरपंच के पद पर चुनाव लडक़र विजय हुए। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आलोक बिजली बोर्ड में जेई के पद पर तैनात है। जबकि छोटा रवि कुमार पढ़ाई कर रहा है।
सरपंच बनने से पहले उन्होंने लंबे समय तक आम जनता की सेवा की थी, जिसके चलते ग्रामीण उन्हें बहुत सम्मान देते थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव तरकांवाली के विकास कार्यों को नई दिशा दी और ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। उनके निधन को पूरे नाथूसरी चौपटा क्षेत्र और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
उनके इस दुखद निधन पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों, राजनीतिक हस्तियों और आसपास के गांवों के सरपंचों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपना एक सच्चा मार्गदर्शक और अभिभावक खो दिया है। हमारी पूरी टीम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है और भगवान से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
