home page

नाथूसरी चोपटा में सड़क हादसे में घायल शिक्षक सतबीर बराच की मौत, शिक्षा जगत व चौपटा क्षेत्र में शोक की लहर

 | 
Teacher Satbir Baraach, injured in a road accident in Nathusari Chopta, dies; education world and Chopta region mourned

Mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चोपटा में सड़क हादसे में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाथुसरी कलां निवासी JBT शिक्षक सतबीर बराच गांव जोड़कियां के प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत्त थे। 15 मार्च को सतबीर बराच पुत्र धर्मसिंह बराच की बाईक चौपटा स्थित चौधरी देवीलाल चौक से टकरा गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलावस्था में उन्हें SIRSA के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें ईलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे शिक्षा जगत व पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में शाम को उनके पैतृक गांव नाथुसरी कलां में उनका अंतिम संस्कार किया गया।


जानकारी के अनुसार करीब 52 वर्षीय शिक्षक सतबीर बराच की बाईक नाथुसरी चोपटा SIRSA स्थित चौक से टकरा गई थी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिक्षक को तत्काल SIRSA अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हिसार रेफर किया गया।

WhatsApp Group Join Now

हिसार चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सतबीर बराच 1997 में JBT अध्यापक नियुक्त हुए थे, वर्तमान में जोड़कियां गांव SIRSA स्थित प्राथमिक पाठशाला में उनकी पोस्टिंग थी।

सतबीर बराच के एक बेटा है जो कि करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है। सरबीर बराच की मौत की सूचना मिलते ही नाथुसरी कलां व SIRSA सहित पूरे क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में शाम को उनके पैतृक गांव नाथुसरी कलां SIRSA में उनका अंतिम संस्कार किया गया।