home page

प्राथमिक अध्यापकों को पहले चरण के ड्राइव में शामिल करते हुए अतिशीघ्र शिक्षक तबादले किए जाएं - संघ

 | 
Teacher transfers should be carried out immediately, including primary school teachers in the first phase of the drive – Association

mahendra india news, new delhi

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य प्रधान प्रभु सिंह,महासचिव रामपाल शर्मा, कैशियर संजीव सिंगला,वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह,उपमहासचिव कृष्ण नैन, संगठन सचिव सुखदर्शन, प्रैस सचिव निशा व कार्यालय सचिव सत्यनारायण यादव ने सयुक्त प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने 2016 में शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले करते हुए दावा किया था कि हर वर्ष सत्र की शुरुआत में सभी वर्गों के शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।

परन्तु सरकारी दावे के उलट 2016,17,19 व 2022 में ही शिक्षक तबादले हुए हैं और प्राथमिक अध्यापकों के तबादले 2016 के बाद हुए ही नहीं, जिससे सरकारी दावों की पोल खुलती है कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है।

उन्होंने कहा कि  शिक्षा विभाग ने राज्य के राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और सीएमश्री (चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल ) स्कूलों के लिए ट्रांसफर ड्राइव का शेड्यूल 8 सितंबर को जारी किया है। परन्तु बड़े ही खेद का विषय है कि इस बार भी प्राथमिक शिक्षकों को इस ड्राइव में शामिल नहीं किया गया।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मांग करता है कि प्राथमिक अध्यापकों को पहले चरण के ट्रांसफर ड्राइव में शामिल करते हुए अतिशीघ्र शिक्षक तबादले किए जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार, मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों के बाद बाकी सामान्य सरकारी स्कूलों के लिए भी ट्रांसफर ड्राइव चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

बताया जा रहा है कि कि पूरी ट्रांसफर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 1 नवंबर तक सभी चयनित शिक्षकों को उनके नए स्टेशनों पर जॉइनिंग दिला दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ इस तरह का छलावा 2023 में भी किया जा चुका है। इसलिए प्रश्न उठता है कि हरियाणा सरकार शिक्षक तबादलों की शुरुआत सत्र के बीच में ही क्यों करती है, जबकि इससे पहले तबादले करने के लिए पर्याप्त समय था और सरकार की नियत सही होती तो अब तक शिक्षक तबादले हो जाते।