स्कूलों में कक्षा में अध्यापक नहीं चला सकेंगे मोबाइल फोन, स्कूलों में इस दिन से होगी गर्मियों की छुट्टियां
हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कोई भी अध्यापक अब क्लास में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। वहीं, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान को शामिल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया।
शिक्षा मंत्री ने चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान 25 मई सोमवार से सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां करने का एलान किया है। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 मई से 30 जून तक रहेगा। वैसे देखे तो 24 मई को रविवार है। ऐसे में अवकाश 24 मई से रहेगा। वैसे हर साल 1 जून से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होती थीं।
इस बैठक में सीएम सैनी भी मौजूद थे। वहीं, बैठक में सरकारी स्कूलों में आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर समीक्षा बैठक हुई। वहीं, स्कूलों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई।
