home page

टीम बीकेई ने मीटिंग के लिए गांव रोहिड़ांवाली में किसानों से किया जनसंपर्क: भरत सिंह गोदारा

 | 
Team BKE reached out to farmers in Rohidanwali village for a meeting: Bharat Singh Godara

mahendra india news, new delhi
सिरसा। भारतीय किसान एकता बीकेई के ब्लॉक प्रधान भरत सिंह गोदारा तथा हरदेव सिंह पूनिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज गांव रोहिड़ावाली में किसानों मजदूरों की मीटिंग हुई, जिसमें सोमवार, 15 जून को जाट धर्मशाला, सिरसा में सुबह 10:00 बजे किसानों की होने वाली मीटिंग में इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान मजदूर शिरकत करेंगे।

गोदारा ने कहा कि इस मीटिंग में  मुख्य रूप से किसानों के बीमा प्रीमियम वापसी, कालांवाली, डबवाली तथा गोरीवाला तहसीलों का खरीफ 2020 का बकाया मुआवजा, खरीफ 2025 में खराब हुई फसलों का कई किसानों को ना बीमा क्लेम मिला है और ना ही मुआवजा, रबी सीजन के लिए बिना किसी टैगिंग या कालाबाजारी के पर्याप्त मात्रा में डीएपी तथा यूरिया खाद की उपलब्धता, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में फसल पंजीकरण करने में किसानों को आ रही समस्याएं, सोलर ट्यूबवैल कनैक्शन के कई आवेदनकर्ताओं की बकाया राशि, खेतों में पानी की डिगियों की बकाया राशि, नहरी पानी की समय पर उपलब्धता प्रमुख है। हरदेव सिंह पूनियां ने कहा कि इस क्षेत्र की सिंचाई के लिए घग्गर नदी से रंगोई निकाली जाए, ताकि किसानों को पानी की समस्या से राहत मिल सके ।

 निम्न क्वालिटी के तथा भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित सीड्स, पेस्टिसाइड्स, फर्टिलाइजर्स तथा बायोफर्टिलाइजर बेचने वाली कंपनियों, दुकानदारों तथा आॅनलाइन ऐप्स, व्हाट्सएप के माध्यम से बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाए, किसानों को धोखा देने वालों को जेलों में डाला जाए तथा किसानों के नुकसान की भरपाई करवाई जाए। इन सभी मुद्दों सहित किसानों मजदूरों की अन्य मांगों को लेकर विचार चर्चा होगी। मीटिंग के बाद किसान मार्च करते हुए उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जसपाल सिंह भंगू, मनजीत सिंह, काशी राम, मक्खन सिंह, भगत सिंह, रणजीत सिंह, गोरा, विनोद गहलोत, गुरमेल सिंह, गुरमेल सिंह ठाणी वाले, बाबू सिंह चक्की वाले, बानी राम, रंजन सहित अन्य किसान-मजदूर मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now