दिल्ली से कश्मीर तक बढ़ गई ठंड, 13 अक्टूबर 2025 को इन प्रदेशों में होगी बारिश, ये भी अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने मंगलवार यानि 13 अक्टूबर को भी मौसम में बदलाव रहेगा। कई जिलों में बरसात होने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। इन प्रदेशों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अन्य राज्यों के लिए भी अनुमान जारी किया है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आने वाले सप्ताह में ठंड दस्तक देने वाली है। वहीं, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्र में अब रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। दिल्ली में रात का तापमान भी अब गिरने लगा है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब में भी गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ झोंकों के 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है।
पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक हो सकती है।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है, जबकि गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम संबंधी गतिविधियां सीमित रहने की उम्मीद है।
पूर्वोत्तर भारत में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण आसपास के समुद्री क्षेत्रों में मौसम को प्रभावित करने वाला प्रमुख सिस्टम बना रहेगा।
दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। हवा के कुछ झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इन क्षेत्रों में सतह के पास तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
केरल में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। दूसरी ओर, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
