home page

काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का श्रीगंगानगर तक अस्थाई विस्तार

 | 
Temporary extension of Kacheguda-Bikaner-Kacheguda Weekly Express train service to Sri Ganganagar
mahendra india news, new delhi

    रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का श्रीगंगानगर तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 07053, काचीगुडा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 21.03.26 से 04.07.26 तक (16 ट्रिप) काचीगुडा से शनिवार को 22.00 बजे रवाना होकर सोमवार को बीकानेर स्टेशन पर 14.45 बजे आगमन व 15.00 बजे प्रस्थान कर 21.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 07054, श्रीगंगानगर-काचीगुडा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.03.26 से 07.07.26 तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से मंगलवार को 06.55 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर 13.00 बजे आगमन व 13.20 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 07.15 बजे काचीगुडा पहुॅचेगी।