home page

मदार-रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा का रोहतक तक अस्थाई विस्तार

 | 
news

 mahendra india news, new delhi
दिनांक 03.07.26 से 15.07.26 तक रोहतक तक संचालित होगी

रेलवे द्वारा मदार-रेवाडी-मदार स्पेशल रेलसेवा का दिनांक 03.07.26 से 15.07.26 तक रोहतक तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.07.26 से 15.07.26 तक मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर रेवाडी स्टेषन पर 10.30 बजे आगमन व 10.50 बजे प्रस्थान कर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.07.26 से 15.07.26 तक रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर रेवाडी स्टेषन पर 15.20 बजे आगमन व 15.30 बजे प्रस्थान कर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, पाल्हावास, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का दिनांक 03.07.26 से 15.07.26 तक रोहत तक विस्तार किया जा रहा है, उसके बाद पुनः दिनांक 16.07.26 से 31.07.26 तक उपरोक्त रेलसेवा मदार-रेवाडी-मदार के मध्य ही संचालित होगी।