home page

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा बढाया 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा

 | 
Temporary increase in coaches for the convenience of passengers, Bikaner-Haridwar-Bikaner train service increased by 01 second sleeper class coach
mahendra india news, new delhi

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में 01 द्वितीय शयनयान श्रेेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 08.06.26 से 29.06.26 तक एवं हरिद्वार से दिनांक 09.06.26 से 30.06.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 

इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 03 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान (01 द्वितीय शयनयान दिनांक 30.06.26 तक अस्थाई), 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बे होगे।