तेरापंथ महिला मंडल ने पार्वती देवी गोयल को नारी सशक्त-नारी सम्मान से किया सम्मानित
Mahendra india news, new delhi
अंतर्राष्टÑीय महिला दिवस के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से जैन भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। तेरापंथ महिला मण्डल सिरसा द्वारा हर साल महिलाओं के समाज में योगदान, सेवा संघ व संघपति के प्रति समर्पण को देखते हुए एक महिला सदस्य को नारी सशक्त-नारी सम्मान देकर सम्मानित किया जाता है।
इसके लिए संघ ने इस बार पार्वती देवी गोयल धर्मपत्नी सुभाष गोयल को एक प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा. चांदनी ने बताया कि जब शिशु गर्भ में हो तो मां को को पौष्टिक भोजन के साथ अच्छी सोच व खुश मिजाज से रहना चाहिये, ताकि बच्चे के दिमाग का पूर्ण विकास हो सके।
सुमन गौत्तम ने कहा कि नारी की हर स्थान पर महता है, उसके बिना संसार की कल्पना करना असम्भव है। रेणु ने कहा कि एक शिक्षित नारी एक अच्छे परिवार, अच्छे समाज की नींव रखने में पूरी भागीदारी निभाती है। साध्वी उज्जवल यशा ने अपने विचारों से सभी सदस्यगण को अनुग्रहित किया। अन्त में प्रिया गोलछा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
