राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोडिया खेड़ा का 10वीं का परिणाम रहा शानदार
mahendra india news,
सिरसा। भिवानी बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गांव मोडिया खेड़ा का शत-प्रतिशत रहा। जानकारी देते हुए प्रवक्ता सुनील जागलान ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोडिया खेड़ा के कुल 38 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठे थे। जिनमें से 7 विद्यार्थियों ने बोर्ड मैरिट हासिल की व 31 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में यह परीक्षा पास की है।
भावना पिता सतपाल ने 463 अंक प्राप्त करके कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्चना रानी पिता राकेश ने 462 अंक प्राप्त करके द्वितीय व खुशी रानी पिता करतार सिंह ने 426 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। पंजाबी विषय में 6 विद्यार्थियों ने नब्बे प्लस अंक प्राप्त किये हैं। स्कूल की सुबह सभा में प्रिंसिपल सुमन रोहित ने स्कूल की इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को बधाई देते हुए इस प्राप्ति के लिए स्कूल अनुशासन, विद्यार्थियों व अध्यापकों के कठोर परिश्रम का फल बताया।
गांव सरपंच भारत शाह पूनिया, एस एम सी प्रधान रामेश्वर व अन्य सदस्यों ने भी इस मौके पर शामिल होकर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई की। इस मौके पर कृष्ण जैन, हरजीत सिंह, अजायब सिंह, हितेश कुमार, कमल कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार, मुख्य शिक्षक, राजीव कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, मैडम मगन, नरेश मैडम, शिखा, संतोष, राजेश कुमार, रमेश रानी, पिंकी, नरेश कुमार, सुमेर सिंह, जगसीर सिंह उपस्थित थे।
