12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 नाथूसरी चोपटा में धूमधाम से मनाया गया
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चोपटा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक नाथूसरी चोपटा की अनाज मंडी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। योग का अर्थ है "जोड़ना"। योग हमें स्वयं से, समाज से और प्रकृति से जोड़ता है। प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासन हमारे जीवन को निरोग और खुशहाल बनाने में सहायक हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हमें स्वयं भी प्रतिदिन योग करना चाहिए और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में नाथूसरी कला की सरपंच रीटा कासनियां, ढूंकड़ा के सरपंच राजेंद्र, बरासरी के सरपंच संजय रोज, श्री निकुराम फौजी, खंड शिक्षा अधिकारी श्री सतवीर ढीढारिया ने भी योग के महत्व पर बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, चिंता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग हमें स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर मजबूत बनता है, मन शांत रहता है तथा एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।थाना नाथूसरी चोपटा से सब इंस्पेक्टर श्री धोलूराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पतंजलि योग समिति की ओर से डॉ. विनोद सोनी एवं श्री हेमाराम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयुष विभाग की ओर से डॉ. प्रमोद पाल, डॉ. संदीप गड़ा, डॉ. जेठाराम, राजाराम, दीप रतन, बिजेंद्र, सुरेश, बजरंग, हनुमान, बलवान, नीतिका, मनीषा, मोनिका, मीना एवं भीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास कराया गया तथा उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रवक्ता दलबीर सिंह, सुमन बेनीवाल, राकेश शर्मा, संदीप नुइंया,महावीर घोटड डीपी, कुलदीप नागल,पवन, श्री भगवान पीटीआई, सहित क्षेत्र के अनेक योग साधकों ने योग किया
