गांव भंगुली में श्री शनिदेव महाराज का 5वां विशाल जागरण 25 को, मनमोहक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण
mahendra india news, new delhi
सिरसा। श्री शनिदेव महाराज की असीम कृपा एवं विशेष अनुकंपा से श्री शनिदेव मंदिर, गांव भंगुली (नोहर) में 5वें विशाल श्री शनिदेव जागरण का आयोजन 25 जुलाई 2026, शनिवार को रात्रि 9:15 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा। श्री शनि ट्रेडर्स (दुर्गा इंटरप्राइज), भादरा बाजार के सुनील कुमार ने बताया कि जागरण में श्री गंगा जमुना गणपति आर्ट ग्रुप, सिरसा द्वारा भगवान श्री गणेश, गंगा-जमुना,शनि देव एवं अन्य मनमोहक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी।
सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन नेहराना, जैन वंसु, नाथू महराना एवं अन्य कलाकार अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में प्रस्तुत होने वाली भव्य एवं आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम की साउंड व्यवस्था सत्यम साउंड, रामगढ़ द्वारा तथा संगीतमय प्रस्तुति घोलू म्यूजिक ग्रुप द्वारा दी जाएगी।
श्री शनि ट्रेडर्स (दुर्गा इंटरप्राइज), भादरा बाजार के सुनील कुमार ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं आसपास के गांवों के धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस पावन अवसर पर पहुंचकर श्री शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा भजन-कीर्तन एवं मनमोहक झांकियों का आनंद लें। उन्होंने कहा कि यह जागरण श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
