SIRSA जिला में गरिमामयी व धूमधाम से होगा 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे मुख्य अतिथि
Mahendra india news, new delhi
स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सोमवार, 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इससे पहले मुख्यातिथि लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यअतिथि प्रातः: 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समारोहों का आयोजन होगा।
नगराधीश अजय सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं अंत्योदय उत्थान की भावना पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएगी, जिसमें क्रिड, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, जन स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, एम.एस.एम.ई, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, मिल्क प्लांट, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण विभाग, कृषि विभाग, बिजली निगम, ट्रैफिक पुलिस, आयुष विभाग व जिला रेडक्रॉस सोसायटी आदि विभाग का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि समारोह में भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। समारोह में स्कूली विद्यार्थी परेड, मार्च पास्ट, एक्शन सॉन्ग, ग्रुप डांस, एक्रोबेटिक्स, हरियाणवी लोक नृत्य, गिद्दा की प्रस्तुति देंगे।
