home page

मानक दिवान (दड़बा कलां)के राजकीय प्राथमिक स्कूल, सिरसा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मोह लिया मन

 | 
news
mahendra india news, new delhi

गांव मानक (दड़बा कलां)के राजकीय प्राथमिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस गरिमामय अवसर पर मु य अतिथि गांव की सरपंच संतोष बैनीवाल, शहीद भूप सिंह स्वामी की धर्मपत्नी सरोज देवी, स्कूल इंचार्ज हरविंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। 

news
कार्यक्रम में मुख्यातिथि भारतीय जाट विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र कड़वासरा, गांव रूपाना खुर्द के सरपंच सुभाष बैनीवाल, अरनियांवाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्रबंधक रामकिशन खोथ, कुलवंतो बैनीवाल, गांव मानक दिवान के पंच राममुर्ति बैनीवाल, अजब बैनीवाल, बीआरपी हनुमान कलेरा,  अमर शहीद सम्मान संगठन प्रधान सूबे सिंह, सचिव दिनेश जागड़ा, संरक्षक रामकिशन खोथ, कलवंतो बैनीवाल, इंद्रपाल बैनीवाल, रवि बाबू पीलीमंदोरी, कमल, राजेंद्र नेजिया, अजब सिंह बैनीवाल, रवि कंबोज व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

 

news
कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गूंज उठा, जिससे स पूर्ण परिसर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इसके बाद राजकीय प्राथमिक स्कूल, अरनियांवाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, नृत्यए कविताएं एवं लघु नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

WhatsApp Group Join Now

विद्यालय के शिक्षकगण ने भी देशभक्ति गीतों एवं प्रेरणादायक वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बनाया। बड़ी सं या में अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।  इसी के साथ ही विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट परिचय देते हुए अनेक आकर्षक, उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। 

Î×êð


स्कूल के इंचार्ज हरविंद्र सिंह बैनीवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है।


 उन्होंने विद्यार्थियोंए शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संदेश और उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।