home page

एसीबी की टीम ने सीएमओ ऑफिस में तैनात सहायक को 3 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 | 
The ACB team arrested an assistant posted at the CMO office red-handed while accepting a bribe of Rs 3.25 lakh
mahendra india news, new delhi

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने फरीदाबाद ब्रांच ने सीएमओ ऑफिस में तैनात सहायक सुभाष शर्मा को 3 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पता चला है कि सहायक के पास रिश्वत की यह राशि  बैग से बरामद की गई है।
यह राशि डायग्नोस्टिक सेंटर की एनओसी के लिए ली गई थी। शिकायत से पता चला है कि शुरुआत में 5 लाख रुपए मांगे गए थे, लेकिन 3.25 लाख में डील तय की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने फरीदाबाद ब्रांच को इसकी जानकारी ली। 

एसीबी की टीम ने सुभाष शर्मा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत राज्य सतर्कता ब्यूरो के थाना में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now