home page

SIRSA में बिजली विभाग के कर्मचारियों से हाथापाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

 | 
The accused who scuffled with the employees of the electricity department in Sirsa was arrested and sent to jail in judicial custody
Mahendra india news, new delhi

सिरसा गांव शेरपुर में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में डिंग थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 12 मई को बिजली विभाग के कर्मचारी गांव शेरपुर में अपने विभागीय कार्य के सिलसिले में गए हुए थे।

इसी दौरान गांव के एक युवक ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया तथा उनके साथ हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मामले की शिकायत थाना डिंग में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के कार्य में बाधा पहुंचाने, दुर्व्यवहार करने तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से पड़ताल की और महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्रित कीं।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव शेखपुरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group Join Now