स्वर्णकार समाज के युवाओं को राजनीति में लाना ही संघ का उद्देश्य: सुखविंद्र सोनी
सिरसा। जींद की पावन धरा पर 26-4-2026 को उत्कृष्ट स्वर्णकार कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा (स्वर्णकार सेवा संघ-2601) की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस संबंधी एक मीटिंग आयोजित की गई। स्वर्णकार संघ के पूर्व जिला प्रधान सुखविंद्र सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम अपने आप में एक दिशा तय करेगा कि कार्यक्रम में आने वाला प्रत्येक युवा अपने समाज के सेवक के रूप में अपनी भागीदारी निभाएगा। समाज का युवा जाग चुका है,
फोटो स्टेज, माला टोपी और मोमेंटो उसका विजन नहीं है। हम सबका संकल्प एक ही है, संघ के नेतृत्व में अपने समाज को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राजनीति में आगे लाने का। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज को एक षड्यंत्र के तहत उसके हकों से वंचित किया जा रहा है। आज पिछड़ों में सबसे अव्वल राष्ट्रवादी कोम हमारी है
। अब हमें अलग अलग संगठन बना कर नहीं, अपनी एक विचारधारा से मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। सोनी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में अपने बीस युवा साथी विधायक बनकर विधानसभा में पहुंचेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वे अपनी ताकत को पहचानें, आप बहुत ताकतवर हो। आज हर जिले, तहसील और ब्लॉक स्तर पर संघ का सम्मानित पदाधिकारी और सम्मानित कार्यकर्ता संगठन को जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है, जिसपर हमें गर्व है। स्वर्णकार सेवा संघ किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, आपकी विचारधारा और संगठित शक्ति से चलता है।
संघ का हर कार्यकर्ता अपनी महत्वकांक्षा से ऊपर उठकर समाज सेवा और संगठन के लक्ष्य के लिए समर्पित है। उन्होंने आह्वान किया कि इस समागम में हर कार्यकर्ता और युवाओं की समाज निर्माण में आपकी भागीदारी शत-प्रतिशत हो। आप हमारा उज्जवल भविष्य हैं, इसलिए आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन सदैव बना रहे, यही कामना है। इस मौके पर राजकुमार भूण जिला प्रधान, राष्टÑीय कार्यकारिणी के सदस्य महेंद्र कुमार, सोनी धर्मशाला के पूर्व प्रधान सतपाल सूर्या, राजेश कुमार पूर्व प्रधान, राधेश्याम सोनी, मदनलाल सोनी, ओमप्रकाश डाबर, शिशन नारनौली, किशोरीलाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
