home page

ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में द आर्यन स्कूल के होनहारों ने जीते चार पदक

 | 
mahendra india news, new delhi

mahendra india news, new delhi
सिरसा। शिमला में आयोजित ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप में द आर्यन स्कूल के होनहारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत व दो कांस्य पदक जीतकर स्कूल के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया। स्कूल प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थी उरनाज कौर व ओइशी ने रजत पदक जबकि हितेश और हरिक ने कांस्य पदक जीता।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार बेहतर प्रयास कर विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ खेलों के भी अनेक विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन के प्रयासों का ही परिणाम है कि स्कूल के अनेक विद्यार्थी राष्टÑीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। मीनू सभ्रवाल व कोच अनिल चौधरी ने भी सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।