home page

बैरागी समाज ने शहीद बंदा वीर बैरागी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

 | 
vgmjh

 
सिरसा। महान योद्धा, धर्मरक्षक, राष्ट्रभक्त एवं बैरागी समाज के गौरव शहीद बंदा वीर बैरागी के शहादत दिवस पर बैरागी समाज की ओर से उन्हें नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जयचंद बैरागी ने की। जयचंद बैरागी ने कहा कि बंदा वीर बैरागी ने धर्म, स्वाभिमान और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनका अद्वितीय साहस, त्याग, पराक्रम और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर यह सिद्ध किया कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान ही सबसे बड़ा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प लें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बैरागी समाज से कर्मठ, मेहनती व जुझारू पवन स्वामी ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि हम समाज को एकमंच पर लेकर आएं।

समाज के उत्थान के लिए मिलकर प्रयास करें, ताकि समाज को बनते हक मिल सकें। विमल स्वामी ने कहा कि स्वामी समाज के लोगों का घर-घर जाकर डाटा एकत्रित किया जा रहा है, ताकि समाज को संगठित किया जा सके। उन्होंने समाज के लोगों से भी आह्वान किया कि वे इस कार्य में सहयोग करें। इस मौके पर झाबरमल, उप प्रधान विमल स्वामी, चिमनलाल, सतीश मास्टर, पवन स्वामी, धर्मपाल स्वामी सिरसा सहित अन्य समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now