home page

भूना क्षेत्र से लापता युवती का शव, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के पास कुताना माइनर में मिला

 | 
  भूना क्षेत्र से लापता युवती का शव, नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के पास कुताना माइनर में मिला

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी के पास कुताना माइनर से एक युवती का शव मिला है। जानकारी के अनुसार नहर में एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद सूचना मिलते ही नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पहचान के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल सिरसा की शव ग्रह में रखवा दिया

युवती की पहचान  सौम्या के रूप में हुई, जो भूना थाना क्षेत्र के गांव बेजलपुर की बताई जा रही है। सौम्या 24 जुलाई को घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी थी। मृतका के पिता बेजलपुर निवासी सुभाष चन्द्र ने भूना थाना में 24 जुलाई 2026 को सौम्या के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अब सौम्या की लाश गांव माखोसरानी के पास कुतियाना माइनर में मिली है। सूचना मिलने पर चौपटा थाना पुलिस के हवलदार जगदीश चंद्र ने घटनास्थल पर जाकर सौम्या के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए और पहचान के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। अब आगामी कार्यवाही सबंधित थाना भूना द्वारा की जाएगी।