हरियाणा के इस जिले के अंदर जिम में मिला युवती का शव, सनसनी फैली एरिया में
हरियाणा की बड़ी खबरों में करनाल घरौंडा से हैं। शहर में एसडी मंदिर के पास लगते एक खाली पड़े जिम में शुक्रवार शाम एक युवती का शव मिला। युवती का मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
इसके बारे में सूचना मिलने पर पुलिस तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार पूनम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाजार में सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वह घर पर वापस नहीं लौटी।
बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे विर्क मार्केट से एक युवक उनके घर पहुंचा और बताया कि उनकी लडक़ी ऊपर जिम में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो जिम के अंदर युवती पूनम का शव पड़ा मिला। शव को देखकर रोने चिल्लाने लगे।
