home page

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय SIRSA में “इवेंट मैनेजमेंट“ पुस्तक का हुआ विमोचन

 | 
The book “Event Management” was released at Chaudhary Devi Lal University, SIRSA

 Mahendra india news, new delhi

 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय  सिरसा  में  “इवेंट मैनेजमेंट” पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक विश्वविद्यालय के बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की प्रोफेसर  सुनीता सुखिजा  द्वारा लिखी गई है। पुस्तक का विमोचन  चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय   के कुलगुरु  प्रो. विजय कुमार तथा कुलसचिव डा. सुनील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर तकनीकी सलाहकार प्रो. पंकज शर्मा  भी उपस्थित थे


 विमोचन के उपरांत कुलगुरु  प्रो. विजय कुमार ने प्रो. सुखीजा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इवेंट मैनेजमेंट  स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प है, जो उन्हें रचनात्मकता, प्रबंधन और नेतृत्व कौशल सिखाता है। यह क्षेत्र सिर्फ पार्टियां आयोजित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह योजना, विपणन  और निष्पादन  का एक मिला-जुला रूप है।  उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल प्रबंधन के छात्रों बल्कि उद्योग जगत के पेशेवरों और उद्यमियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।


कुलसचिव डा. सुनील कुमार ने लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि इवेंट मैनेजमेंट की पुस्तक छात्रों को एक व्यवस्थित और रचनात्मक तरीके से योजना बनाना सिखाती हैं, जिससे वे एक सफल इवेंट मैनेजर बन सकें।

पुस्तक की लेखक प्रो. सुनीता सुखिजा ने बताया इवेंट मैनेजमेंट की किताबें छात्रों के लिए केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि इस फील्ड में करियर बनाने के लिए एक व्यावहारिक गाइड  की तरह काम करती हैं। यह इंडस्ट्री थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल, योजना और मैनेजमेंट पर टिकी है। प्रो. सुखिजा ने बताया कि पुस्तक में रियल-लाइफ केस स्टडीज और सफल इवेंट्स के पीछे की रणनीतियों पर विशेष चर्चा की गई है।

WhatsApp Group Join Now

इस पुस्तक में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा और अन्य विश्वविद्यालयों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के ऍम बी ए , वाणिज्य , जनसंचार आदि  कोर्सों का पाठ्यक्रम शामिल किया गया है, जो इन विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।