home page

एलपीजी की कमी पर केंद्र का बड़ा फैसला, बढ़ाया केरोसिन कोटा; हरियाणा में डिपो में मिलेगा मिट्टी का तेल

 | 
 The Centre has taken a major decision to address the LPG shortage, increasing the kerosene quota; kerosene will be available at depots in Haryana
mahendra india news, new delhi

गैस की कमी को देखते हुए हरियाणा में राशन डिपो के अंदर मिट्टी का तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से रोसिन तेल वितरण में बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। हरियाणा में BPL कार्ड धारकों की संख्या 1.59 लाख सदस्य है। 


केंद्र सरकार ने ईंधन संकट के बीच प्रदेशों को PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली ) के तहत केरोसिन तेल का अतिरिक्त आवंटन करने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश को 8.76 लाख लीटर (876किलोलीटर) केरोसिन तेल प्राप्त हुआ है। अब हरियाणा खाद्य एवम आपूर्ति विभाग की तरफ से केरोसिन तेल के वितरण का खाका तैयार किया जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025-26 के दौरान जरूरत के हिसाब से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीडीएस के तहत सुपरियर केरोसिन ऑयल (SKO) उपलब्ध कराया जाएगा।