home page

हरियाणा प्रदेश के सीएम आएंगे सिरसा, इस दिन जिला कष्ट निवारण समिति की लेेंगे बैठक

 | 
The Chief Minister of Haryana will visit Sirsa and chair a meeting of the District Grievance Redressal Committee on this day

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सिरसा में आएंगे। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 23 जुलाई को स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। 

आपको बता दें कि इस बैठक में 3 लंबित व 16 नई शिकायत सहित 19 शिकायतें सुनी जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया जाए।