home page

नगराधीश ने किया जनगणना संबंधी ट्रेनिंग शिविर का निरीक्षण

 | 
  The city magistrate inspected the census training camp.

 सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में मंगलवार को अजय सिंह, नगराधीश  सिरसा ने जनगणना संबंधी जो  ट्रेनिंग चल रही है, उस प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया।  अजय सिंह नगराधीश ने बताया कि देशभर में जनगणना के कार्य की प्रक्रिया को प्रारंभ हो चुकी है तैयारी पूरी मुकम्मल कर ली गई है, जिसमें हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंस का कार्य 1 में से 30 मई तक पूर्ण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व जनगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसमें आम नागरिक खुद पोर्टल पर अपनी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जनगणना का जो कार्य है, बहुत ही व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाएगा और उसके संपन्न करवाने के लिए  अधिकारियों, कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है और ये अधिकारी अपनी निगरानी में जनगणना प्रक्रिया को संपूर्ण रूप से संचालित ही नहीं करेंगे, अपितु गहन निरीक्षण भी करेंगे।

नगराधीश ने बताया कि लगभग 700 से 800 की आबादी पर एक प्रगणक नियुक्त किया जाएगा, जबकि प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक सुपरवाइजर तैयार किया गया है। संपूर्ण कार्य की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रत्येक प्रगणक को 6 से 8 अप्रैल तक ट्रेनिंग दी जाएगी, जो 22 अप्रैल तक चलेगी। प्रगणक को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। बिना पहचान पत्र कोई भी प्रगणक जनगणना के लिए घर-घर नहीं जाएगा, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

आमजन से भी अपील की गई है कि वे केवल आई कार्ड जारी प्रगणक को ही जानकारी दें अन्य को ना दें और उनका पूरा साथ दें, ताकि जनगणना पूर्ण रूप से मुकम्मल हो। जनगणना प्रक्रिया की दौरान किसी भी नागरिक के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आएगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें, यह विशेष रूप से बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक, चमन भारतीय शिक्षाविद ने नगराधीश को प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करवाया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, जयकरण, रीतेंद्र पांडे भी उपस्थित थे।
फोटो:

WhatsApp Group Join Now