home page

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में नगराधीश ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्याथियों से सांझा किए अनुभव

 | 
The city magistrate shared his experiences with the students in the discussion on examination program at Government Model Sanskriti Senior Secondary School, Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत अजय सिंह नगराधीश ने मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ  सदस्यों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा संबंधी मुख्य बिंदु विस्तार से बताए और अपने अनुभव भी सांझे किए।

विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि के वक्तव्य को बड़े ध्यानपूर्वक सुना और ज्ञान भी प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में रमेश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी सिरसा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य होते हंै और साथ में कहा कि कुछ दिनों के पश्चात आपकी वार्षिक परीक्षा है, आप सभी लगन और ध्यानपूर्वक तैयारी कर अपने माता-पिता गुरुजनों का नाम रोशन करें।


अपने वक्तव्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक  ने कहा कि आपकी पूरे वर्ष की जो तपस्या है,आपने अथक परिश्रम मेहनत की है, उसको साकार करने का समय अब आ गया है आप अपना पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे चमन भारतीय शिक्षाविद ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन करते समय कोई प्रश्न आपको समझ में नहीं आ रहा है तो अपने गुरुजनों से उस प्रश्न के बारे में चर्चा कर, उसे प्रश्न को समझें और प्रश्न याद करने के बाद उसको लिखकर अवश्य देखें,

WhatsApp Group Join Now

ताकि वार्षिक परीक्षा में लिखते समय आपको किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो और वार्षिक परीक्षा का 3 घंटे का जो समय है, वह भी आप ध्यान में रखें, ताकि समय पर आप सभी प्रश्न हल कर सके। इस मौके पर स्टाफ  सदस्य देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, जयकरण, रीतेंद्र पांडे,  देवेंद्र, आचार्य द्रोण, मैडम नेहा, पूनम, शमा मैडम और अन्य स्टाफ  सदस्य भी उपस्थित थे।