home page

हरियाणा के गांव में युवक की सिर कटी लाश मिली, खेतों में धड़ और सिर अलग-अलग पड़े मिले

 | 
The decapitated body of a young man was found in a village in Haryana; the torso and head were found lying separately in the fields

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। जहां पर एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। खेतों में धड़ और सिर अलग-अलग पड़े मिले। इस घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गर्दन पर शॉर्प कट के निशान हैं। 


रोहतक जिला के खंड महम के गांव फरमाणा में सुबह करीब 8 बजे खेत में युवक का शव मिला। ग्रामीणों का कहना है कि मोहित सुबह से ही लापता था। गांव में उसकी काफी तलाश की गई, जब वह नहीं मिला तो उसकी तलाश करने खेतों में पहुंचे। 
किसी तेजधार हथियार से गर्दन काटी गई है। हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान मिले हैं। बॉडी पर जींस और जैकेट भी मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शनिवार सुबह से लापता था। खेतों में तलाश करने पर उसका शव मिला। 

महम थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।  गांव में दो दिन पहले लापता 19 साल के युवक मोहित का खेत में शव मिला है।


पुलिस के मुताबिक फरमाणा गांव निवासी वकिल उर्फ बनिया ने शुक्रवार शाम को शिकायत दी थी कि उसके 5 बच्चे हैं। इनमें तीन बेटी व दो बेटे शामिल हैं। बेटा मोहित वीरवार शाम करीबन 6 बजे घर पर कहकर गया था कि वह शादी में पैसे चुगने जा रहा है। उसके बाद वापस नहीं लौटा। 

WhatsApp Group Join Now